नजीबाबाद: तहसील क्षेत्र नजीबाबाद में मौसम के अचानक बदले मिजाज से कई स्थानों पर नुकसान की खबरें आई हैं
30 अप्रैल को 6:00 बजे के करीब नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों में अचानक आए तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से कई स्थानों पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम अचानक नजीबाबाद में आसपास के क्षेत्र में आंधी और तूफान आया। तेज हवाओं के साथ कुछ देर के लिए ओले भी गिरे,