बक्सर: बक्सर में लुप्तप्राय हो चुकी बहरूपिया परंपरा की फिर से दिखी झलक, काफी समय बाद दिखे बहुरूपिया
Buxar, Buxar | Jan 10, 2026 ग्रामीण लोक संस्कृति की पहचान रही बहरूपिया परंपरा एक बार फिर लोगों के बीच नजर आई है। काफी अर्से बाद बक्सर शहर में बहुरूपिया कलाकार देखने को मिले। बताया जाता है कि बहरूपिया एक अत्यंत प्राचीन लोक परंपरा है, जिसमें ग्रामीण कलाकार लगातार 12 दिनों तक 12 अलग-अलग रूप धारण कर गांव-गांव घूमते थे। हर दिन उनका वेश, हाव-भाव और प्रस्तुति बदल जाती थी। इसी कारण इन