राजगढ़: स्मार्ट मीटर लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष ने साधा निशाना
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया ने स्मार्ट मीटर को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रविवार को शाम 5:00 बजे करीब वीडियो जारी कर कहा कि स्मार्ट मीटर लगाकर सरकार जनता पर अतिरिक्त वोट डाल रही है। उनका कहना है कि पहले की तुलना में बिजली का बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं। जिससे आम लोगों के लिए भुगतान करना भी कठिन हो गया।