बरियारपुर: सुहागन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की व्रत सावित्री पूजा
शनिवार को प्रखंड क्षेत में धूमधाम से सुहागन महिलाओं ने पति की दीर्घायु हेतु पूजा अर्चना किया। वही यह त्यौहार खासकर सुहागन महिलाएं ही करती है जिसमें नई नवेली दुल्हन से लेकर बुजुर्ग महिला बट वृक्ष के तले जाकर पूजा अर्चना कर सत्यवान सावित्री की कथा सुनकर अपने पति की लंबी आयु की आराधना करती है। श्रद्धा पूर्वक त्योहार को सुहागन महिलाओं द्वारा मनाया जाता है।