कोडरमा: केडिया धर्मकांटा के समीप ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, चालक का हाथ कटा, एक अन्य घायल
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास स्थित केडिया धर्मकांटा के समीप एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि ऑटो में सवार एक अन्य व्यक्ति के सिर में लोहे की रॉड घुस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।