महेश्वर में मालवी गारी भारूड़ समाज का चार दिवसीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया पर संपन्न हुआ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में 44 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर 15 हजार से अधिक समाजजन साक्षी बने।