सुल्तानपुर: शहर के सीताकुंड घाट पर देव दीपावली की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद हजारों दीप जलाए गए, श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा
शुक्रवार रात 8 बजे शहर के सीताकुण्ड घाट पर संस्कार भारती के तत्वाधान में देव दीपावली पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद हजारों दीप जल उठे। जिसे देखने के लिए हज़ारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ जलाए दीप, जगमगाया सीताकुंड घाट, हजारों श्रद्धालु नजारा देखने पहुंचे