धार: धारेश्वर मार्ग पर एक मकान से ₹30000 की नकदी व सोने-चाँदी के आभूषण हुए चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
धार में धारेश्वर मार्ग स्थित मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। बदमाशों ने मकान में घुसकर अलमारी का नकुचा तोड़कर अलमारी में रखे पुराने सोने का 10 ग्राम के लगभग का डल्ला तथा चांदी की तीन जोड़ पायल, पांच जोड बिछिया व अन्य आभुषण तथा करीब 30 हजार रूपये चुरा लिए।