बिश्रामपुर: रकसाहा में बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से एक गाय की मौत,सामाजिक कार्यकर्ता ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
नगर परिषद विश्रामपुर के वार्ड नम्बर दो के रकसाहा में बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से श्यामनारायण चौधरी की एक गाय की मौत हो गयी है।सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार चौधरी ने बताया कि घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। उन्होंने बताया कि कई बार विभाग को जर्जर व लूज तार होने की जानकारी दी गयी थी।लेकिन अभीतक न तो लूज पड़े तारों को ठीक किया गया और न ही पोल बदला..