बिश्रामपुर: राममय हुआ विश्रामपुर नप मुख्यालय,राज परंपरा के अनुसार दसवीं को निकला रामनवमी का भव्य जुलूस
राज परंपरा के अनुसार विश्रामपुर नप मुख्यालय में गुरुवार दसवीं को रामनवमी का भव्य जुलूस निकाला गया।जुलूस की शुरुआत ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर प्रांगण से हुआ।जुलुस गढ़ मुहल्ला,दर्जी मुहल्ला,अंजान शाहिद देव स्थल,बाजार चौक,बस स्टेंड,सोरडीह सहित नप मुख्यालय के हर गली कुच्चो से गुजरते हुए डाक बंगला परिषर में जय श्री राम के घोष के बीच समापन्न हुआ।