ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक सहकारी समिति के चेयरमैन की कार को थार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। कनारसी गांव में शुक्रवार को हुई इस घटना में पीड़ित और उनके साथी को चोटें आईं। दोनों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में आरोपी को शुक्रवार की शाम 5 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।