सरदार पटेल स्वाभिमान संकल्प यात्रा शुक्रवार को 5 बजे कौशाम्बी जिले में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया। यह यात्रा 22 अक्टूबर को महामना राम स्वरूप वर्मा के पैतृक गांव गोरिकरन से शुरू हुई थी और सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के साथ आगे बढ़ रही है।