मऊरानीपुर: टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदली, मामी-भांजी की दर्दनाक मौत से उजड़ा परिवार
टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र में शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। पूजा के लिए जा रही महिलाओं को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे दुल्हन की बहन रोशनी अहिरवार और उसकी मामी गीता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है