अजीतमल: फफूंद-अजीतमल मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर किए गए
फफूंद थाना क्षेत्र के फफूंद-अजीतमल मार्ग पर अशोक भट्ठा के पास बुधवार की दोपहर 3 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉ