खगौल: दानापुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मां-बेटी को कुचला, 8 वर्षीय बच्ची की मौत
दानापुर अनुमंडल अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे सो रही मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे में 8 वर्षीय दिव्या कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां लक्ष्मीनिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।