चाकुलिया: आमलागोड़ा रोड पर बना झारखंड का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल पार्क, अक्टूबर में पर्यटकों के लिए खुलेगा
रोहन सिंहः पूर्वी सिंहभूम जिले में चाकुलिया स्थित आमलागोड़ा रोड पर वन विभाग द्वारा विकसित किया गया झारखंड का सबसे बड़ा और भव्य इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार हो गया है। लगभग 195 एकड़ भूमि पर फैले इस पार्क के निर्माण पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निर्मित इस पार्क का उद्घाटन अक्टूबर माह में प्रस्तावित है।