जैतहरी: धनगवां बीट में 4 हाथियों का विचरण, सुबह दिखे, फिलहाल कोई नुकसान नहीं, सतर्कता जारी
जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनगवां बीट (RF337, RF338) में 4 हाथियों के विचरण की सूचना मिली है। रविवार 3 मई 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे हाथियों का दल क्षेत्र में देखा गया,वन विभाग के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और वन अमला स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।