विदिशा नगर: मंदिर परिसर में निर्माण का विरोध, कलेक्टर से की शिकायत
विदिशा के जेल रोड स्थित सिंह वाहिनी माता मंदिर परिसर में प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार दोपहर 1 बजे क्षेत्र के रहवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर परिसर में निजी भवन और लेट-बाथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।