रायबरेली: डेलई का पुरवा गांव में मजदूरी मांगने गए एक मजदूर को दबंगों ने पीट-पीट कर अधमरा किया, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जगतपुर थानाक्षेत्र के,पूरे डेलई के पुरवा गांव में,दबंगों द्वारा मजदूर के साथ की गई मारपीट के मामले में,घायल अवस्था में,बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।लकड़ी ठेकेदार से मजदूर अपनी मजदूरी मांगने गया था,तभी वहाँ मौजूद ठेकेदार व दबंगों ने मजदूर के साथ मारपीट की थी।