1971 में जमुई लोकसभा के सांसद और 1957 में सिकंदरा जमुई संयुक्त विधानसभा से विधायक रहे खैरमा निवासी भोला मांझी की 24वीं पुण्यतिथि गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी साथ ही बारी- बारी से लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके विचारों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।