पट्टी: दाउदपुर गांव के पास टेंपो पलटा, चालक के दोनों पैर टूटे, 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवक घायल हो गए। ढकवा बाजार से घर लौट रहे दोनों लोग उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब उनका टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार हवलदार गिरी (34 वर्ष) पुत्र रामफेर गिरी तथा मुलायम सरोज (30 वर्ष) निवासी नचरौला, थाना आसपुर देवसरा, किसी कार्य