गढ़वा: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के लिए किया निर्देशित
Garhwa, Garhwa | Aug 29, 2025 उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत