पीलीबंगा: पीलीबंगा कस्बे के बाढ़ 22 में भामाशाह बाबा चेतराम की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पीलीबंगा कस्बे के वार्ड 22 में आज गुरुवार को भामाशाह बाबा चेतराम की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह बाबा चेतराम ने गौशाला को 11 बोरी खल व बेसरा गोवंश को हरा चारा खिलाने के लिए 24100 का नगद सहयोग दिया। कार्यक्रम में मनोहर लाल बिश्नोई, सुख सिंह,कुलविंदर सिंह, राम प्रताप भादू सहित अनेक महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।