बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री बनने पर पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान का लोगों का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। शनिवार को मंत्री ने डभैच्छ स्थित बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर में पूजा कर शाम 5 बजे के करीब अपने आवास पहुंचे। जहां सैंकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। मंत्री के स्वागत समारोह में पूरे विधानसभा से लोग जुटे थे।