खगड़िया: भारी बारिश से शहर हुआ जलमग्न, जलजमाव के कारण लोगों की बढ़ी परेशानी
शनिवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे तक सड़कों पर बारिश का पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुर मंदिर चौक, आवास बोर्ड, सन्हौली रोड, कचहरी रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई स