जहानाबाद: बिहार में नया बिजली नियम लागू: उपभोक्ताओं को दिन में राहत और शाम में होगी आफत
Bihar Electricity Regulatory Commission ने बिहार में 1 अप्रैल से टाइम ऑफ डे अर्थात ToD टैरिफ लागू किया है। जिसमें स्मार्ट मीटर और 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं को अब समय के अनुसार अलग-अलग दरें देनी होंगी। जिसमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली 20% सस्ती, जबकि शाम 5 से रात 11 बजे तक महंगी होगी। जबकि रात्रि 11 बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली की पूर्ववत रहेगी।