सासाराम: माँ ताराचंडी धाम पहुंचे डीएसपी बिप्लव कुमार, की पूजा-अर्चना
माँ ताराचंडी धाम पहुंचे डीएसपी बिप्लव कुमार, की पूजा-अर्चना। रोहतास जिले के डीएसपी बिप्लव कुमार ने माँ ताराचंडी धाम पहुंचकर माता रानी के दरबार में विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ ताराचंडी का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों ने उनका स्वागत किया।