बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में घर में सो रहे व्यक्ति पर बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला, व्यक्ति हुआ घायल
बरेली में बेखौफ बदमाशों का आतंक, लूटपाट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने सो रहे व्यक्ति पर किया धारदार हथियार से हमला, जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने की कोशिश, हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति, सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर का मामला।