गिरिडीह: पूरनानगर में सनकी युवक ने गरीब की दुकान और कार में लगाई आग, CCTV से खुलासा, ग्रामीणों ने पकड़ा।
पूरनानगर में मंगलवार रात करीब 2 बजे एक सनकी शख्स ने एक गरीब की सब्जी की दुकान को आग के हवाले कर दिया।आग इतनी भयानक थी कि उसने देखते ही देखते पास में खड़ी अर्जुन पंडित की कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। पल भर में एक गरीब की रोजी-रोटी उजड़ गई और अर्जुन पंडित की लाखों की गाड़ी जलकर कबाड़ हो गई।