पुलिस टीम ने जमीन विवाद के मामले में सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी युवक के ही निशानदेही के आधार पर एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।