फरीदाबाद: हत्या मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बतलाय 8 मार्च को थाना भूपानी में मृतक की बहन रेखा वासी अमर कॉलोनी भूपानी ने अपनी दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई रवि (26) धर्म कांटा भूपानी पर नौकरी करता है। वह 06 फरवरी को घर नहीं आया। सुबह धर्म कांटा मालिक के लड़के का फोन आया कि रवि धर्म कांटा पर मृत पडा है। 06 फरवरी को उसके भाई के साथ मनोज नाम का लड़का था।