धार: धार के चिकलिया फाटे पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
धार के चिकलिया फाटे पर भीषण सड़क हादसा — तीन युवक गंभीर घायल।धार के चिकलिया फाटे पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार रालामंडल निवासी शिवराज पटेल और कुलदीप पटेल बाइक से धार से अपने घर की ओर जा रहे थे।