धार: सादलपुर पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक भारी वाहन को पकड़ा, कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप
सादलपुर पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक भारी वाहन को पकड़ा है। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बुधवार दोपहर करीब 2:50 बजे मीडिया से बातचीत की और पूरी घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। एएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चेकिंग के दौरान वाहन को रोका गया।