धार: धार में अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर हुईं शामिल
धार में जिला क्रिकेट एसोसिएशन धार के तत्वावधान में अंडर-15 क्रिकेट स्पर्धा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी विजय बहादुर सिंह ठाकुर ने की।