वारासिवनी में जेएसओ निहारिका अवस्थी, नायब तहसीलदार तीरथ प्रसाद अक्षरया व राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार शाम 4 से 7 बजे तक शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की जांच के दौरान मिश्रा नगर के भोजनालय, बस स्टैंड स्थित भोजनालय, चौपाटी के स्टाल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग पाया गया, टीम ने कार्यवाही करते हुए 16 सिलेंडर जब्त किया