जबलपुर: हरदा-देवास फटाका हादसों के बाद भी NGT के आदेश पर कार्रवाई नहीं, नागरिक उपभोक्ता मंच जाएगा हाई कोर्ट
जबलपुर हरदा और देवास में प्रतिबंधित फटाकों से हुए भीषण हादसों के बाद NGT के स्पष्ट आदेश के बावजूद सरकार द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर आज शुक्रवार को दो बजे नागरिक उपभोक्ता मंच ने सवाल उठाए हैं। मंच ने चेतावनी दी है कि NGT के आदेश का पालन नहीं होने पर एक हफ्ते में हाई कोर्ट में कंटेम्प्ट याचिका दाखिल की जाएगी।