सांगानेर: जोबनेर ढाणी बोराज सड़क मार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, चंद मिनटों में कबाड़ में तब्दील
जोबनेर-ढाणी बोराज सड़क मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। जब बीच रास्ते में चल रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। और कुछ ही देर में गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई।