इगलास: इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
Iglas, Aligarh | Apr 28, 2026 इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बाबा साहब के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही।शोभायात्रा का शुभारंभ बहरामपुर में गौतम बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया।यात्रा में गौतम बुद्ध व अंबेडकर की झांकियां निकली।