चंदेरी: तपाबावड़ी निवासी एक 22 वर्षीय युवती घर से हुई लापता पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी पिता उम्र 42 वर्ष निवासी तपा बावड़ी ने बताया कि 9 जून की सुबह करीबन 11:00 बजे से मेरी 22 वर्षीय बेटी घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।