उज्जैन ग्रामीण: पिता की डांट से नाराज़ होकर घर से निकली 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने प्रेम छाया परिसर से खोजकर परिजनों को सौंपा
उज्जैन। थाना देवासगेट पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज 60 मिनट में सुरक्षित खोज निकाला। बालिका पिता की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी, जिससे परिजन चिंतित हो उठे। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिला पाराशर ने टीम गठित कर तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को