राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गढ़वा कार्यालय में शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने पूरे जीवन में समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का कार्य किय