पातेपुर: पातेपुर के सकरौली गांव में भूमिगत पेट्रोलियम की जांच करने पहुंची विभागीय टीम, डिजिटल एक्स-रे सिस्टम से जांच की
पातेपुर के सकरौली गांव में मंगलवार की दोपहर 2 बजे के करीब पेट्रोलियम विभाग की टीम भूमिगत पेट्रोलियम की जांच करने पहुंची। टीम के एक्सपर्ट ने डिजिटल एक्सरे सिस्टम से कई चिन्हित स्थानों पर मशीन की मदद से जांच की। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व भी पातेपुर में कई स्थानों पर भूमिगत पेट्रोलियम की जांच हुई थी।