बीना: ग्राम कुरुवा के मोड पर अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, टक्कर में मोटरसाइकिल सवार व महिला घायल
Bina, Sagar | Jun 13, 2026 दिलीप पिता राजाराम लोधी जो अपनी दादी 65 वर्षीय देशरानी बाई निवासी ग्राम मालखेड़ी को लेकर मोटरसाइकिल से अमझरा घाटी जा रहा था। तभी शनिवार करीब 1:00 बजे ग्राम कुरुवा के मोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार जारी है।