छोटीसादड़ी: प्रधानमंत्री मोदी के बांसवाड़ा आगमन को लेकर छोटी सादड़ी नगर मंडल की तैयारी बैठक सम्पन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित बांसवाड़ा आगमन एवं जनसभा की तैयारियों को लेकर छोटी सादड़ी नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने हेतु संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया।