गोला: तेज रफ्तार डंपर ने 11 हजार वोल्ट का पोल तोड़कर मकान की छत पर गिराया, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Gola, Gorakhpur | Apr 11, 2026 गोला थाना क्षेत्र के ग्राम चवरिया मे शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का पोल टूटकर देवनारायण यादव के मकान की छत पर जा गिरा, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, डंपर ने तेज गति मे पोल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सीधे छत पर गिर गया।