तारानगर: तारानगर में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया
भगवान परशुराम चौक पर ब्राह्मण पंचायत महासभा के अध्यक्ष शंकरलाल महर्षि की अध्यक्षता में रविवार को भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव समारोहपूर्व मनाया गया। पार्षद हरी इंदौरिया, सुभाष चंद्र शर्मा, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, एडवोकेट अनिल दायमा सहित समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम के फरसे को माल्यार्पण किया एवं फूल बरसाकर अभिनंदन किया। लड्डू बांटकर समारोहपूर्वक मनाय।