नवागढ़ पुलिस ने शातिर महाठग पंचराम निषाद को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी ठग, कम कीमत पर छड़, सीमेंट और ईंट बेचने के बहाने ठगी करता था। शातिर ठग ने 5 से ज्यादा जिलों में 20 से ज्यादा ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी ठग से 5 लाख 20 हजार की संपत्ति बरामद किया है. जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 थाना क्षेत्रों में की ठगी की घटना सामने आई।