बिधूना: सहार क्षेत्र के पटना गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बालिका की मौत, पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को किया कब्जे में
सहार थाना क्षेत्र के गांव पटना के पास बृहस्पतिवार रात दो ट्रैक्टरों की ओवरटेकिंग के कारण बाइक सवार बालिका रीतू की मौत हो गई थी।शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं हादसे में घायल बालिका के मामा व उनके दोस्त अस्पताल में भर्ती हैं।हादसे की खबर मिलने के बाद से ही रीतू (11) के घर में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार किया गया।