डलमऊ: दाऊदपुर गड़ई में ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गदागंज थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गड़ाई गांव के पास प्रयागराज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय पप्पू पुत्र बैजू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चारूहार जियायक निवासी पप्पू मंगलवार शाम घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।