कटंगी: वार्डवासियों ने पकड़ा रेत से भरा बिना नंबर का ट्रेक्टर, पुलिस अभिरक्षा में थाने में जमा, खनिज विभाग ने शुरू की कार्रवाई
कटंगी थाना क्षेत्र की शहरी सीमा में अवैध रेत उत्खन के खिलाफ वार्डवासियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरा एक बिना नंबर का ट्रेक्टर पकड़कर पुलिस और खनिज विभाग के हवाले कर दिया। रविवार 7 जून की सुबह करीब 7 बजे वार्ड क्रमांक 10 के धोप टोला स्थित चनई नदी में अवैध तरीके से रेत निकालकर ले जा रहे ट्रैक्टर को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इसके बाद वाहन को पुलिस अभिरक